हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के लोग ईरान की इस सहायता और सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे और वे इस देश के आभारी हैं।
मुजाहिद ने कहा कि यह सहायता, अफगानिस्तान के लोगों और इस देश के मुस्लिम भाइयों के साथ ईरानी सहयोग का एक स्पष्ट उदाहरण है।उन्होंने अन्य देशों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने हाल की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अफगानिस्तान के साथ सहयोग और सहायता की।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में बाढ़ आने के बाद इस्लामिक गणराज्य ईरान के दूतावास ने काबुल में घोषणा की कि हाल की अफगानी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए इस देश का मानवीय और जन सहायता कारवां नूरिस्तान प्रांत के केंद्र पारुन शहर में पहुँचा दिया गया है।
प्रकाशित बयानों के अनुसार इस सहायता का मुख्य भाग आटा और तेल था जो बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच वितरित करने के लिए भेजा गया था।
आपकी टिप्पणी